Category Archives: मेट्रो

रहस्यमय परिस्थितियों में व्यवसायी की मौत

 घर के पास आइस मिल में मिला शव कोलकाता : उत्तर कोलकाता के मुरारीपुकुर में एक व्यवसायी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृत कारोबारी की पहचान अमित रॉय (40) के रूप में हुई है। वह कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 14 यानी मुरारीपुकुर इलाके के रहने वाले थे। […]

ममता ने किया था आह्वान : यूनेस्को को धन्यवाद देने के लिए शुक्रवार को प्रत्येक जिले में पूजा कार्निवल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की दुर्गा पूजा को विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने को लेकर यूनेस्को को धन्यवाद देने के लिए पूजा करने वालों से एक कार्निवल आयोजित करने का आह्वान किया था। उसी के मुताबिक अब दुर्गा पूजा बीतने के बाद शुक्रवार को राज्य के प्रत्येक […]

माल बाजार दुर्घटना : मोहम्मद सलीम ने प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

कोलकाता : माल बाजार दुर्घटना को लेकर माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए सवाल हैं। गुरुवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि विसर्जन के मद्देनजर माल महाविद्यालय से सटे राष्ट्रीय मार्ग 31सी पर माल नदी के पुल के नीचे एक छोटी सी रेत की पट्टी बनाई गई है। इसके […]

छुट्टी खत्म होने से पहले ही सचिवालय कर्मियों को ऑनलाइन काम करने का निर्देश

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा के लिए 11 अक्टूबर तक राज्य सचिवालय समेत अन्य सरकारी विभागों में कर्मचारियों की छुट्टियां दी है। इसके पहले ही राज्य सचिवालय की ओर से आगामी शनिवार यानी 8 अक्टूबर से ही खासकर सचिवालय से जुड़े अधिकारियों को घर से ऑनलाइन काम करने का निर्देश दिया गया […]

जलपाईगुड़ी दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की

– मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद का ऐलान कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी के माल बाजार में बुधवार की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान माल नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को 2-2 […]

कोलकाता : बाबूघाट पर विसर्जन के बाद नदी से शव बरामद

कोलकाता : कोलकाता के बाबू घाट में बुधवार की रात हुए विसर्जन के बाद गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। दावा किया जा रहा है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान ही डूबने से उसकी मौत हुई है। हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी अनुमानित आयु 45 […]

बसों की होड़ में रौंदे गए 5 लोग, 1 की मौत

कोलकाता : कोलकाता में दशमी की रात पूजा विसर्जन और अंतिम दौर में भी घूमने वालों की भारी भीड़ के बीच लापरवाह बस चालकों की एक दूसरे से आगे निकलने की घातक रेस में एक युवती की जान चली गई जबकि चार अन्य घायल हो गये। घटना सियालदह इलाके की है। यहां देर रात 40 […]

पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और तस्करी मामलों की जांच कर रहे ईडी अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मवेशी और कोयला तस्करी के साथ-साथ चिटफंड और अन्य मामलों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आठ वरिष्ठ अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। केंद्रीय एजेंसी की ओर से एक दिन पहले जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल आठ अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया गया है जिनमें अतिरिक्त निदेशक सानिया […]

कोलकाता के एक पंडाल में अब तक की सबसे भारी 1000 किलो की दुर्गा प्रतिमा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता अमूमन बेहतरीन पंडालों और जानदार मूर्तियों के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। इस बार कोरोना संकट के बाद हो रही दुर्गा पूजा भी अपने आप में बेहद खास है। यहां के पंडाल में अब तक की सबसे खास 1000 किलो की दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। दावा […]

माकपा के बुक स्टॉल में तोड़फोड़, आरोप तृणमूल पर

– विकास-कमलेश्वर जैसे वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में रखा कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चल रहे दुर्गा पूजा के महोत्सव के बीच भी राजनीतिक टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। रासबिहारी इलाके में माकपा की ओर से लगाए गए बुक स्टॉल को तोड़ने का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं […]