Category Archives: राष्ट्रीय

पुंछ की नियंत्रण पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो भारी हथियारों से लैस आतंकवादी ढ़ेर, हथियार और युद्ध जैसे सामान बरामद

पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने दो भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना द्वारा इलाके में जारी तलाशी अभियान के दौरान कई हथियार और युद्ध जैसे सामान बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। […]

दस साल में पहला अवसर जब संसद सत्र से पूर्व विदेश से चिंगारी लगाने की कोई कोशिश नहीं हुई : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बजट सत्र से पूर्व आशा व्यक्त की कि सरकार और संसद देश की आकांक्षाओं के बजट सत्र में खरे उतरेंगे। साथ ही उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि इस बार संसद सत्र के पूर्व विदेश से चिंगारी लगाने की कोई कोशिश नहीं हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने […]

इतिहास के पन्नों में 31 जनवरी – आंखों से भय पैदा करने वाला खलनायक

पिता चाहते थे बेटा उनकी तरह बैरिस्टर बने। वेट लिफ्टिंग का शौक रखने वाला बेटा, खेल को जिंदगी बनाना चाहता था जो बर्लिन ओलंपिक का हिस्सा बनते-बनते रह गया। न पिता का ख्वाब पूरा हुआ और न बेटे की चाहत, किस्मत ने कृष्ण निरंजन सिंह अर्थात केएन सिंह को अभिनय जगत तक पहुंचा दिया। आगे […]

शुक्रवार (31 जनवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7 वृष : […]

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को झटका, भाजपा की हरप्रीत कौर बनीं मेयर

■ सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर की सीटों पर आईएनडीआईए गठबंधन जीता चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की राजनीति में गुरुवार को बड़ा उलटफेर हो गया। पूर्ण बहुमत के बावजूद यहां मेयर पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी गठबंधन हार गया, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत गईं। यहां भाजपा की […]

महाकुम्भ में हादसे के बाद पूरा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित

महाकुम्भनगर : प्रयागराज महाकुम्भ में संगम नोज पर हुई भगदड़ के बाद मेला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पांच बड़े बदलावों को लागू किया है। अब पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। पूरे मेला क्षेत्र पूरी तरह […]

इतिहास के पन्नों में 30 जनवरीः बापू के अंतिम शब्द-‘हे राम…’

देश-दुनिया के इतिहास में 30 जनवरी की तारीख तमाम अहम कारणों से दर्ज है। भारत में आजादी के ठीक एक साल बाद इसी तारीख को महात्मा गांधी की हत्या की खबर से समूची दुनिया स्तब्ध रह गई थी और समूचा राष्ट्र रो पड़ा था। हुआ यूं थाः दिल्ली में बिड़ला हाउस की प्रार्थना सभा में […]

गुरुवार (30 जनवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां आज पैदा होगी। प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे। मनोरथ सिद्धि का योग है। सभा-सोसायटी में सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। शुभांक-2-5-8 वृष : आय के अच्छे योग बनेंगे। कई […]