Category Archives: राष्ट्रीय

लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा, कांग्रेस के नेता सदन का हुआ निलंबन

नयी दिल्ली : मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन (आईएनडीआईए) की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को लोकसभा में गिर गया। अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिरा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बोलने के दौरान ही विपक्षी दलों के सदस्य सदन से बर्हिगमन कर गए थे। इस बीच कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन […]

भाजपा अध्यक्ष बंगाल पंचायत चुनावों में घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जाएंगे

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 12-13 अगस्त को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान हाल ही में सम्पन्न पंचायत चुनावों में जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलने को प्राथमिकता देंगे। इसके साथ ही वे पंचायत चुनावों के […]

आरबीआई ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार

-वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी दर 6.50 फीसदी पर रहने का अनुमान मुंबई/नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नीतिगत दर में लगातार तीसरी बार कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा […]

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर : बडगाम जिले से सुरक्षाबलों ने गुरुवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेना 62 आरआर के साथ मिलकर बडगाम के खानसाहब इलाके में 3 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सहयोगियों की पहचान कैसर अहमद डार पुत्र गुलाम नबी डार […]

इतिहास के पन्नों में 10 अगस्तः विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

अपने गीतों के जरिये लोगों में आजादी का नया जोश भरने वाले और राष्ट्र को झंडा गीत देने वाले भारत माता के सच्चे सपूत श्यामलाल गुप्त पार्षद ने 10 अगस्त 1977 को दुनिया को अलविदा कह दिया। 16 सितंबर 1893 में कानपुर जिले के नरबल कस्बे के साधारण व्यवसायी विश्वेश्वर गुप्त के घर उनका जन्म […]

गुरुवार (10 अगस्त) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8 वृष : व्यापार […]

अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री बोले- विपक्ष को हो न हो, जनता को मोदी सरकार पर पूरा विश्वास

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार के गरीब, वंचित कल्याण और आंतरिक सुरक्षा के दिशा में किए गए प्रयासों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। विपक्ष पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें भले ही सरकार पर अविश्वास हो लेकिन जनता को […]

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस के इशारे पर एनडीए की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से की शिकायत

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एनडीए) की महिला सांसदों ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की शिकायत की है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के प्रति अनुचित इशारे किए हैं। उन्होंने मांग की है कि सदन में अभद्र व्यवहार […]

सरकार ने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की : राहुल गांधी

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में मणिपुर की अपनी यात्रा और वहां आए अनुभवों को जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा, “इन्होंने मणिपुर में हिन्दुस्तान […]