Category Archives: राष्ट्रीय

चंद्रयान-3 मिशन: प्रज्ञान रोवर ने शिव शक्ति प्वाइंट पर की सैर

नयी दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को बताया कि प्रज्ञान रोवर दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है। आज ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर लैंड होने वाले स्थान को शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया है। […]

रविवार को सूर्य और शनि के बीच पहुंचेगी पृथ्वी, आपके सबसे करीब होगा शनि

– समीप रहने से सेटर्न दिखेगा सबसे सटीक, टेलीस्कोप से ही देखे जा सकते हैं शनि के रिंगः सारिका घारू भोपाल/कोलकाता : खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए रविवार, 27 अगस्त का दिन बहुत रोचक होने जा रहा है। इस दिन पृथ्वी सूर्य और शनि के बीच में पहुंचेगी और शनि आपके समीप […]

संस्कृति में एकजुट करने की होती है अंतर्निहित क्षमता : नरेन्द्र मोदी

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जी-20 संस्कृति मंत्रिपरिषद की बैठक शनिवार सुबह से शुरू हो गई है। वैश्विक बैठक में वाराणसी के सांसद और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो संदेश जी-20 देशों के संस्कृति मंत्रियों को सुनाया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ‘संस्कृति में एकजुट करने की अंतर्निहित […]

मदुरै यार्ड जंक्शन पर प्राइवेट बोगी में लगी आग, 10 की मौत

मदुरै (तमिलनाडु) : मदुरै यार्ड जंक्शन के पास आज सुबह लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन (पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस) की एक प्राइवेट बोगी में आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश के हैं। करीब 20 अन्य लोग झुलस गए हैं। मदुरै के कलेक्टर ने इसकी […]

प्रधानमंत्री मिले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से, बेंगलुरु पहुंचकर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई दी

बेंगलुरु : चंद्रयान-3 की सफलता के बाद वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह यहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आइएसटीआरएसी) के मिशन संचालन परिसर में पहुंचे। यहां उनकी इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें चंद्रयान-3 मिशन […]

इतिहास के पन्नों में 26 अगस्तः क्रांतिकारियों ने कोलकाता में अंग्रेजों के हथियार लूटे

देश-दुनिया के इतिहास में 26 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख अध्याय में याद की जाती है। इसी तारीख को 1914 में क्रांतिकारियों ने कोलकाता में अंग्रेजों के हथियार लूट लिए थे। इन लूटे हथियारों का इस्तेमाल काकोरी कांड से लेकर गदर आंदोलन में […]

शनिवार (26 अगस्त) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। यात्रा आवश्यक होगी। शुभांक-5-7-9 वृष : लेन-देन में […]

आरटीआई कानून को कमजोर कर रही है मोदी सरकार : कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार सूचना का अधिकार कानून को कमजोर कर रही है। कांग्रेस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि आरटीआई के तहत देश का कोई भी नागरिक सरकार से उसके कामकाज की जानकारी मांग सकता है। सच से घबराने वाली मोदी सरकार ने पहले […]