Category Archives: राष्ट्रीय

मकर संक्रांति: हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा मईया में लगाई डुबकी,किया दान पुण्य

वाराणसी : मकर संक्रांति पर्व पर रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच गंगा मईया में आस्था की डुबकी लगाई और दानपुण्य किया। स्नान ध्यान के बाद लोगों ने काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी हाजिरी लगाई। हालांकि मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इसके बावजूद परंपरागत रूप से […]

इतिहास के पन्नों में 14 जनवरीः हैली एडमंड का जिक्र छिड़े और धूमकेतु का जिक्र न हो, यह कहां संभव

देश-दुनिया के इतिहास में 14 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख दुनिया के सारे खगोलविदों के लिए खास है, क्योंकि 1772 की 14 जनवरी को मशहूर खगोलविद एडमंड हैली ने आखिरी सांस ली थी। एडमंड वही खगोलविद हैं जिन्होंने दुनिया की हैली धूमकेतु से पहचान कराई थी। एडमंड हैली का […]

रविवार (14 जनवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। शुभांक-3-8-9 वृष : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम […]

नीतीश कुमार ने आईएनडीआईए का संयोजक बनने से किया इनकार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

पटना/नयी दिल्ली : वर्चुअल मोड में शनिवार को विपक्षी दलों के आईएनडीआईए खेमे की बड़ी बैठक हुई। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव आया लेकिन नीतीश ने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस से ही किसी को आईएनडीआईए का संयोजक बनाया जाए। […]

खड़गे को इंडी गठबंधन का चेयरमैन बनाए जाने पर तृणमूल की प्रतिक्रिया : “ममता ने तो यही कहा था”

कोलकाता : केंद्र की सत्ता से नरेंद्र मोदी सरकार को हटाने के लिए बने विपक्षी इंडी गठबंधन की शनिवार को हुई वर्चुअल बैठक में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर से ना तो सुप्रीमो ममता बनर्जी शामिल हुईं और ना ही उनके प्रतिनिधि के तौर पर किसी और नेता ने शिरकत की। हालांकि इसमें […]

ईडी ने अरविंद केजरीवाल को भेजा चौथा समन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथी बार समन भेजा है। अब तक किसी भी समन में केजरीवाल पेश नहीं हुए हैं। उन्होंने अपनी लीगल टीम से समन का जवाब भेजा था। अब ईडी ने नया समन भेजकर 18 जनवरी […]

इतिहास के पन्नों में 13 जनवरीः कोलकाता का ‘वो’ दंगा, जिसकी याद से रूह कांप जाती है

देश-दुनिया के इतिहास में 13 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख की याद आते ही पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लोग कांप जाते हैं। भारत की आजादी से पहले देश में 13 जनवरी, 1946 को हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक दंगे हुए थे। इन दंगों में लगभग दो […]

शनिवार (13 जनवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय सामान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9 वृष : बुरी संगति से बचें। आशानुकूल कार्य होने में […]