Category Archives: बंगाल

फर्जी पासपोर्ट रैकेट मामला :  बंगाल के 4 पुलिसकर्मी जांच के घेरे में

कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने बांग्लादेश से आने वाले अवैध घुसपैठियों के लिए फर्जी भारतीय पहचान पत्र, जिसमें पासपोर्ट भी शामिल हैं, बनाने वाले रैकेट में चार और पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच शुरू की है। सूत्रों के अनुसार, इन चार पुलिसकर्मियों में से एक सुरक्षा नियंत्रण कार्यालय से जुड़ा हुआ है, जबकि दूसरा एक पुलिस […]

राज्य सरकार ने सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर लगाई रोक, जारी किए सख्त निर्देश

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों के कामकाज को लेकर नए सख्त नियम जारी किए हैं। सोमवार देर शाम को जारी एक आदेश के अनुसार, सरकारी डॉक्टरों को प्रतिदिन आठ घंटे अस्पताल में काम करना होगा और सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच किसी भी प्रकार की निजी […]

चुनाव आयोग ने जारी की बंगाल की अंतिम मतदाता सूची, लगभग 7 लाख नाम हटाए गए

कोलकाता : चुनाव आयोग ने सोमवार को बंगाल की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। इस सूची में लगभग सात लाख नाम हटा दिए गए हैं, जबकि 10.78 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। यह सूची एक जनवरी 2025 की जनसंख्या के आधार पर तैयार की गई है। नई सूची से हटाए गए नामों […]

राज्य सरकार के विभागों में कर्मचारियों की संख्या पर जानकारी तलब, मुख्यमंत्री ने नई भर्ती के संकेत दिए

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, स्वीकृत पद और खाली पदों की विस्तृत जानकारी 31 […]

बांग्लादेश से लौटे 95 मछुआरों को मुख्यमंत्री ने दी आर्थिक सहायता, मारपीट की घटनाओं पर जताई चिंता

कोलकाता : बांग्लादेश से छूटकर वापस आए 95 भारतीय मछुआरों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। गंगासागर के मंच से मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मछुआरे को 10 हजार रुपये की मदद दी और बांग्लादेश में उनके साथ हुई मारपीट पर गहरी चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ मछुआरे लंगड़ाते हुए […]

घने कोहरे से ढ़का दक्षिण बंगाल, ट्रेनों और विमानों की आवाजाही बाधित

कोलकाता : दक्षिण बंगाल में सोमवार सुबह से घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। अधिकांश जिलों में दृश्यता इतनी कम हो गई कि ट्रेनों और विमानों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हुई। लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा […]

भारत के वैश्विक व्यापार में बढ़ते कदम : नोवा रियलटाइम सॉल्यूशन्स का इंटरएक्टिव सेशन

कोलकाता : नोवा रियलटाइम सॉल्यूशन्स एलएलपी ने गत 4 जनवरी को “वैश्विक व्यापार में भारत के बढ़ते कदम – एक दृष्टिकोण” विषय पर एक राउंड टेबल इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया। इस सत्र का संचालन प्रसिद्ध मीडिया पेशेवर ऋत्विक मुखर्जी ने किया। पैनलिस्ट के रूप में सीडब्ल्यूबीटीए के अध्यक्ष सुशील पोद्दार, ग्लोबल हेल्थकेयर लीडर, सैंडोज […]

Kolkata : बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार, नदिया के कल्याणी से 2 बांग्लादेशी घुसपैठिया धराए

कोलकाता : कोलकाता के इंटाली थाने की पुलिस ने एनआरएस अस्पताल के सामने से एक बांग्लादेशी युवती को गिरफ्तार किया है। भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने के कारण आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपित युवती दो-तीन दिन पहले कंटीली तार पार कर अवैध […]

West Bengal : फर्जी पासपोर्ट मामले में सिंगूर से 2 गिरफ्तार

हुगली : फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनाने के मामले में बर्दवान थाने की पुलिस ने हुगली जिले के सिंगूर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान गणेश चक्रवर्ती और अनिर्बान सामंत के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपितों को […]

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 70वें जन्मदिन पर रविवार को राज्य भर में तृणमूल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न आयोजनों के जरिए अपनी शुभकामना जाहिर की। इस मौके पर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। रविवार सुबह उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री […]