Category Archives: मेट्रो

ईडी छापेमारी पर बोले परेश : घर पर होता तो मूढ़ी खिलाता

कोलकाता : शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को राज्य के दो मंत्रियों सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है। उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी व शिक्षा राज्य मंत्री परेश चंद्र अधिकारी के घर हुई छापेमारी सुबह से सुर्खियों में है। इस बारे में जब परेश अधिकारी से पूछा गया […]

सीबीएसई परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीबीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है। साथ ही आशा अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके छात्रों को हतोत्साहित होने के बजाय और बेहतर तरीके से तैयारी कर भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की सलाह दी है। शुक्रवार को ममता ने ट्विटर पर […]

द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में बंगाल से भी हुई क्रॉस वोटिंग

कोलकाता : एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत चुकी हैं। पूरे देश से उन्हें रिकॉर्ड संख्या में वोट मिले हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल में भी उनके पक्ष में क्रॉस वोटिंग हुई है। विधानसभा से 71 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोटिंग की है। भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायकों की […]

ईडी का पार्थ चटर्जी, परेश अधिकारी के घर पर छापा

एक साथ 13 जगहों पर छापेमारी कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने शुक्रवार की सुबह शिक्षा राज्यमंत्री परेश चंद्र अधिकारी के अलावा उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के घरों पर छापेमारी की। निदेशालय पश्चिम बंगाल में स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के जरिए शिक्षकों की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर हुई धांधली पर धन शोधन […]

विपक्षी एकजुटता को झटका, उपराष्ट्रपति चुनाव में भाग नहीं लेगी तृणमूल कांग्रेस

पार्टी के संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला कोलकाता : उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की एकजुटता को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने तगड़ा झटका दिया है। पार्टी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा न लेने का ऐलान किया है। दरअसल, गुरुवार को शहीद दिवस कार्यक्रम के बाद कोलकाता […]

लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल भाजपा को मजबूत करने की कवायद, सतीश ढोंड की नियुक्ति

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद से सांगठनिक कमजोरी से जूझ रही भाजपा को मजबूती देने के लिए पार्टी ने कवायद शुरू कर दी है। सतीश ढोंड को सांगठनिक सह महामंत्री नियुक्त किया गया है। वह बंगाल भाजपा की राज्य समिति के महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती के साथ पार्टी की […]

ममता के आरोपों पर माकपा का पलटवार, जांच कमेटी गठित कर आरोप साबित करने की चुनौती

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहीद दिवस रैली के मंच से वाममोर्चा शासन काल में हुई शिक्षकों सहित अन्य नियुक्तियों में व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप गुरुवार को लगाये हैं। इस पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ माकपा नेता एवं कोलकाता के पूर्व मेयर विकास रंजन भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी को जांच समिति […]

महाराष्ट्र के बाद अब बंगाल की सरकार गिराने की कोशिश कर रही भाजपा : ममता बनर्जी

कोलकाता : गुरुवार को शहीद दिवस रैली में तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र पर बंगाल सरकार को गिराने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना पर भी सवाल उठाए। गुरुवार को बारिश के बावजूद राज्यभर से कोलकाता के धर्मतल्ला में जुटे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित […]

2024 में लोग भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे : ममता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वर्ष 2024 में लोग भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल कर देंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि बंगाल के हर गांव में ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ का नारा गूंजना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में आम जनता की सरकार बनेगी। […]

तृणमूल पर हमले के लिए भाजपा ने किया माकपा के सम्मेलन की तस्वीरों का इस्तेमाल

कोलकाता : गुरुवार को कोलकाता में हो रही तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस रैली में भारी भीड़ को लेकर भाजपा ने तृणमूल पर हमला बोलने के लिए माकपा के सम्मेलन की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है, इसे लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। पार्टी की राज्य इकाई के सांगठनिक महासचिव अमिताभ चक्रवर्ती ने वाममोर्चा […]