Category Archives: राष्ट्रीय
नयी दिल्ली : यात्रियों को अब ट्रेन से सफर करना थोड़ा महंगा पड़ेगा। केंद्र सरकार ने एक जुलाई से रेल किराये में बढ़ोतरी की घोषणा की है। रेलवे मंत्रालय ने सोमवार को यह फैसला लिया कि सभी पैसेंजर ट्रेन सेवाओं में किराये को तर्कसंगत बनाते हुए संशोधित किराया लागू किया जाएगा। यह बदलाव इंडियन रेलवे कॉन्फ्रेंस […]
हैदराबाद : गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पूर्व एमएलसी रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने त्यागपत्र देने का कारण पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने की अनुमति न दिए जाने को बताया […]
हैदराबाद : संगारेड्डी जिले के पशमिलाराम औद्योगिक क्षेत्र की सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सोमवार तड़के भीषण विस्फोट हुआ, जिससे आग लग गई। इस दुर्घटना में पांच मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि 20 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी छह […]
मुम्बई : ‘कांटा लगा’ गाने से फेमस हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, जिससे पूरी इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं। पहले कार्डिएक अरेस्ट को उनकी मौत की वजह माना जा रहा था, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नई जानकारी सामने आई […]
जम्मू : भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर जैश-ए-मोहम्मद की घुसपैठ की योजना को विफल कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादी मार गिराए और एक गाइड को दबोच लिया। मौके से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा भी बरामद किया गया है। भारतीय सेना ने आज जारी बयान में कहा कि 29 […]
देश-दुनिया के इतिहास में 30 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत के बंगाल में अंग्रेजों के खिलाफ हुए सशस्त्र विद्रोह के इतिहास में इस तारीख का खास महत्व है। 30 जून,1855 को दो संथाल विद्रोही नेताओं सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू (सगे भाई) ने लगभग 60,000 सशस्त्र संथालों के साथ विद्रोह […]
मेष : धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-2-4-6 वृष : घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ […]
भुवनेश्वर : पुरी के गुंडीचा मंदिर के पास रविवार तड़के हुई भगदड़ की घटना के बाद ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। डीजीपी खुरानिया ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी […]