Category Archives: राष्ट्रीय

आदित्य एल-1 पृथ्वी की चौथी कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित

नयी दिल्ली : सौर वायुमंडल का अध्ययन करने निकला आदित्य एल-1 पृथ्वी के चौथी कक्षा में पहुंच गया है। अब अगला पड़ाव पृथ्वी की कक्षा को छोड़ सूर्य की कक्षा की अग्रसर होने का है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने एक्स पर यह जानकारी दी। इसरो ने कहा है कि 15 सितंबर को आदित्य एल […]

इतिहास के पन्नों में 15 सितम्बर : जिसने भारतीय दर्शकों के देखने का नजरिया बदल दिया

डिजिटल बूम के दौर में भी लोगों के जेहन में दूरदर्शन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी याद मानो आज भी ताजा है। व्यूअरशिप का नया कीर्तिमान रचने वाले रामायण और महाभारत ही नहीं, समाचार, एशियाई खेल का जीवंत प्रसारण, कृषि दर्शन, चित्रहार, रंगोली, बुनियाद, हमलोग और नुक्कड़ जैसे धारावाहिकों को भला कौन भूल सकता है। यहां […]

शुक्रवार (15 सितम्बर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9 वृष : अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की […]

मुंबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन फिसला, परिचालन रोका गया

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम को एक चार्टर्ड प्लेन बारिश की वजह से रनवे पर उतरते समय फिसल गया। प्लेन में दो क्रू सहित कुल आठ लोग थे। इन सभी को मामूली चोट लगी है। इस घटना के एयरपोर्ट पर परिचालन रोक दिया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के प्रवक्ता के अनुसार भारी […]

West Bengal : कल सिलीगुड़ी आ रहे हैं अमित शाह

कोलकाता : केंद्रीय गृहमंत्री एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर आने वाले हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया है कि शुक्रवार को वह सिलीगुड़ी आएंगे। वह एक रात रुकेंगे। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया है कि शनिवार को बिहार के बख्तियारपुर के लिए रवाना हो जायेंगे। वह सिलीगुड़ी के डागापुर में एक टी. रिसोर्ट में […]

बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, बागमती नदी में नाव पलटने से 12 से अधिक बच्चे लापता

पटना : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास गुरुवार की सुबह नाव पलटने से 12 से अधिक स्कूली बच्चे लापता हो गए जबकि 15 से अधिक बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। नाव पर 30 से अधिक बच्चे सवार थे। इस हादसे के बाद प्रशासनिक […]

इस बार 18 सितंबर को होगी विश्वकर्मा पूजा

बेगूसराय/कोलकाता : भगवान विश्वकर्मा पूजन की तैयारी तेज हो गई है। विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को होता है लेकिन इस वर्ष पंचांग के तिथि और राशि गणना के अनुसार विश्वकर्मा पूजा का शुभ योग 18 सितंबर को बन रहा है। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र गढ़पुरा के संस्थापक पंडित आशुतोष झा ने बताया कि भाद्रपद माह के […]

शुरुआती कारोबार में ही शेयर बाजार ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

नयी दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार ने आज शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में ही मजबूती का नया इतिहास रच दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 20 जुलाई के बाद एक बार फिर मजबूती का नया रिकार्ड बनाने में सफल रहे। आज के कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बाजार खुलते ही खरीदारी के […]

इतिहास के पन्नों में 14 सितंबरः हिंदी दिवस की शुरुआत

भाषाओं के माथे की बिंदी कही जाने वाली हिंदी के लिए 14 सितंबर एक खास दिन है। हर साल 14 दिसंबर राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है जबकि 10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस के रूप में। दरअसल, भारत की आजादी के पहले ही हिंदी दिवस की नींव रख दी गई थी लेकिन […]