Category Archives: राष्ट्रीय

नहाय-खाय के साथ आज से छठ महापर्व शुरू

महापर्व पर विशेष : द्रौपदी ने भी किया था “छठ व्रत”  श्रीश्री शैलेश गुरुजी ओम ध्यान योग आध्यात्मिक साधना व सत्संग सेवाश्रम के संस्थापक, आध्यात्मिक गुरु, वास्तु एवं ज्योतिषविद श्रीश्री शैलेश गुरुजी ने सूर्य षष्ठी छठ व्रत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत सहित अब तो विश्व के कई […]

‘श्री रामायण यात्रा’ ट्रेन से कराएगी भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन

– आज रवाना होगी पहली ट्रेन, कम खर्च में यात्रियों को मिलेंगी तमाम सुविधाएं नयी दिल्ली : भारतीय रेलवे खान-पान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने एक बार फिर भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए ‘श्री रामायण यात्रा’ ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया है। इसमें यात्री बेहद कम खर्च में अयोध्या […]

पंजाब सरकार ने कम किए पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol

पंजाब : पंजाब सरकार ने रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती करने की घोषणा की। इसके तहत पेट्रोल के दाम 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर कम किए गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज हुई कैबिनेट की मीटिंग के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में […]

भाजपा कार्यकारिणी बैठक में विपक्ष के नकारात्मक रवैये पर प्रहार, बंगाल- कश्मीर-किसानों सहित 18 विषयों पर चर्चा

BJP

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कुल 18 विषयों पर चर्चा हुई। इनमें पार्टी ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की है। वहीं विपक्ष की राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि उनकी राजनीति केवल ट्वीट से चलती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण […]

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने सेना के जवान को गोली मार कर फेंका, हालत चिंताजनक

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने सेना के एक जवान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने गोली मारने के बाद सेना के जवान को मरा समझ कर फेंक दिया, लेकिन उसने हिम्मत करके मोबाइल के माध्यम से परिजनों को सूचना दे दिया। जिसके बाद एक निजी अस्पताल […]

पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर

Petrol

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में दोनों ईंधनों के दाम रविवार को स्थिर रहे। दीपावली से एक दिन पहले पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने के कई राज्यों ने भी वैट घटाया […]

Corona Update India : 24 घंटे में संक्रमण के 10,853 नए मामले, 526 की मौत

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी दर्ज हो रही है, जो राहत की बात है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 10,853 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही […]

अप्रूवल रेटिंग में टॉप पर पहुंचे पीएम मोदी

Narendra Modi

बाइडन और बोरिस जॉनसन को भी छोड़ा पीछे नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर दुनिया भर में अपना लोहा मनवा दिया है। एक बार फिर साबित हो गया है कि मोदी की लोकप्रियता केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया में है। अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री मोदी की बादशाहत बरकरार है। वह […]

बिहार में शराब से हुई मौतों ने विपक्ष को दिया मुद्दा, अब तक 41 की हो चुकी है मौत

पटना : बिहार में दीपावली से लेकर गोवर्धन पूजा के दौरान गोपालगंज-बेतिया और समस्तीपुर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों ने जहां प्रदेश की नीतीश सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है वहीं विपक्ष को बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा भी थमा दिया है। बीते चार दिन में बेतिया-गोपालगंज और समस्तीपुर में कुल 41 […]

महाराष्ट्र : अहमदनगर के जिला अस्पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र के अहमदनगर के जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे अचानक आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई। इस घटना में 7 मरीज घायल हुए हैं। अग्निशमन की 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Anguished by the loss of […]