दस क्विंटल टेसू के फूलों से तैयार हो रहा लठमार होली के लिए रंग, 11 मार्च को होगी हुरियारों पर बरसात

मथुरा : बरसाना की मशहूर लठमार होली के लिए श्रीजी मंदिर के सेवायत पुजारी दस क्विंटल टेसू के फूलों से रंग तैयार कर रहे है जिसको आगामी 11 मार्च को श्रीजी मंदिर छतरी से नंदगांव के हुरियारों व श्रद्धालुओं पर डाला जाएगा।

दरअसल लठमार होली की परंपरा बड़ी ही निराली है, जिसमें हर चीज परंपरा के अनुसार होती है। बात हुरियारिनों की हो चाहे हुरियारों की, दोनों ही द्वापरकाल परंपरा को संजोए हुए हैं। लठमार होली के दौरान होली खेलने में रंग और अबीर गुलाल की बरसात होती है, जिससे रंगीली गली से लेकर पूरा बरसाना कस्बा रंगमय हो जाता है। इस बार बरसाना लाडली जी मंदिर के सेवायतों द्वारा विशेष प्रकार का रंग तैयार कराया जा रहा है जिसके लिए टेसू के कई क्विंटल फूलों का प्रयोग किया जाता है। इसको तैयार करने में 10 दिन लग जाते हैं।

माधव गोस्वामी श्री जी मंदिर सेवायत ने बताया कि उक्त रंग को बनाने के लिए दिल्ली से टेसू के 10 क्विंटल फूल मंगाए गए। इन फूलों को पानी में भिगो कर रखा जाता है। फूलों का रस निकाल कर छान लिया जाता है, बाद में इस रंग को चूने में मिलाकर ड्रमों में भर दिया जाता है। टेसू के फूल से बने इस रंग को लाडिली जी मंदिर में ऊपर की मंजिलों में पर रख दिया जाता है। इस रंग को आने वाले श्रद्धालुओं एवं नंदगांव के हुरियारों पर डाला जाता है।

बरसाना लठमार होली का ऐसे बनता है रंग

टेसू ईको फ्रेंडली रंग सबसे पहले टेसू के कई क्विंटल फूलों को पानी के साथ बड़े बड़े ड्रमों में पानी के साथ भिगोया जाता है। उसके बाद फूलों का रस निकाल जाता है। निकले रस में चुने को मिलाकर वापस ड्रमों में भर दिया जाता है। इस प्रकार तैयार किया जाता है टेसू ईको फ्रेंडली रंग फिर खेली जाती है विश्व प्रसिद्ध लठमार होली।

टेसू के ही फूल क्यों होते हैं लठमार होली में श्रीजी मंदिर सेवायतों ने बताया आज कल के जो रंग बाजार में मिलते है वो मिलावटी होते है। किसी भी हुरियारे हुरियारिन व श्रद्धालुओं को त्वचा संबधित परेशानी हो सकती है। लेकिन टेसू के फूलों से बना ईको फ्रेंडली रंग से त्वचा को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचती। साथी ही इसकी खुशबू से मन में ताजगी बनी रहती है। साथी होली का वातावरण भी महकने लग जाता है।

श्रीजी मंदिर सेवायत सौरव गोस्वामी ने बताया लठमार होली में बाजार के रंगों का प्रयोग नहीं किया जाता है। हुरियारों के साथ श्रद्धालुओं पर डालने वाले रंग को टेसू के फूलों से बनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

89 − = 85