कोलकाता से दुबई की 3 फ्लाइटों में मिले कोरोना संक्रमित यात्री

कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाली 3 उड़ानों में बुधवार को आठ यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए। इन सभी को यात्रा पर जाने से रोक लिया गया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार कोलकाता से दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 28 में एक यात्री, फ्लाई एमिरेट्स की फ्लाइट ईके 573 में छह यात्री और फ्लाई दुबई की फ्लाइट एफजेड 460 में एक यात्री में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। इस पर इन सभी का परीक्षण कराया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यात्रियों को एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। इन यात्रियों के नमूने एकत्र कर जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल सभी यात्री अस्पताल में भर्ती हैं।

इससे पहले रविवार को कोलकाता से दुबई की तीन उड़ानों में 18 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोलकाता से दुबई जाने वाली इंडिगो 6ई027 फ्लाइट में एक ब्रिटिश नागरिक समेत कुल छह लोग कोरोना पॉजिटिव हुई थे। बाद में फ्लाई दुबई एफजेड 0460 के सात यात्री, एमिरेट्स की फ्लाइट ईके571 में भी तीन यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद सोमवार को भी हवाई यात्रा करने वाले 11 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। अब एक बार फिर आठ लोगों के संक्रमित होने के बाद चिंता बढ़ने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 41 = 44