बंगाल में नगरपालिका नियुक्ति में भी 200 करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के बाद अब नगरपालिकाओं में भी भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ने लगा है। ईडी ने दावा किया है कि नगरपालिका नियुक्ति भ्रष्टाचार भी 200 करोड़ रुपये से अधिक का है। इस बाबत कोर्ट में एक रिपोर्ट भी दी गई है। ईडी के सूत्रों ने शनिवार को बताया है कि नगरपालिकाओं की नियुक्ति में भी बड़े पैमाने पर धांधली होती रही है।

प्रोमोटर अयन शील की गिरफ्तारी के बाद ही ईडी ने दावा किया था कि वे “सोने की खदान” को सीज कर चुके हैं क्योंकि केंद्रीय जांच एजेंसी ने अयन शील के घर से नगर निगम की नियुक्तियों से जुड़े हजारों दस्तावेज भी बरामद किए थे। इन दस्तावेजों में नगरपालिका भर्ती घोटाले में भारी मात्रा में धन का लेन-देन किया गया है। इसमें कोलकाता नगर निगम के साथ ही राज्य की नगर पालिकाओं की भी सूची बनाई जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि अयन के संपर्क में रहे तृणमूल नेताओं से पूछताछ शुरू की जाएगी। खास बात यह है कि कोलकाता नगर निगम में भी नियुक्ति भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिलने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर दबाव और बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 1 = 1