देश के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी हुए 105 वर्ष के, जिला प्रशासन ने मनाया जन्मदिन

शिमला : स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों व जिला प्रशासन किन्नौर के साथ अपना 105वां जन्मदिन मनाया। किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने इसके लिए विशेष प्रबंध किए थे तथा श्याम शरण ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

उपायुक्त किन्नौर ने प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी को उनके भविष्य के लिए स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि हम सभी किन्नौरवासी सौभाग्यशाली हैं कि स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी किन्नौर जिला से संबंधित हैं। वे न केवल किन्नौर, बल्कि प्रदेश और देश की शान व सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि श्याम शरण नेगी ने स्वतंत्र भारत में अब तक हुए सभी लोक सभा, विधान सभा व पंचायत चुनावों में मतदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

53 + = 54