सीआरपीएफ का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

कोलकाता : देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत दिनांक 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन सम्पूर्ण भारत में किया जा रहा है। इस अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए 3, बेतार वाहिनी के कमांडेंट विजय शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में शुक्रवार को 3, बेतार वाहिनी परिसर से साल्टलेक तक एक राष्ट्रीय ध्वज जागरण रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सेवारत कर्मियों, परिवारों और महिलायें एवं बच्चों ने विशाल संख्या में भाग लिया। आम जनता का भी जोश बहुत देखा गया जो इनके साथ देश भक्ति के नारे लगाते देखे गये। इस दौरान कमाण्डेंट द्वारा सभी को उनके घरों पर झण्डा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं भारतीय झंडा संहिता, 2002 में निहित सभी दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण देशभक्ति नारे लगाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 1 = 1