इतिहास के पन्नों में 14 दिसंबरः बॉलीवुड के ‘शोमैन’ को कौन भूल सकता है?

देश-दुनिया के इतिहास में 14 दिसंबर की तारीख तमाम वजह से दर्ज है। इसी तारीख को बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की जयंती मनाई जाती है। 14 दिसंबर, 1924 को अविभाजित भारत के पेशावरमें जन्मे राज कपूर ने 11 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 1935 में आई इंकलाब फिल्म में राज कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पहली फिल्म को महज 24 साल की उम्र में प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म ‘आग’ थी, जो 1948 में आई थी। राज कपूर को पहचान मिली 1951 की फिल्म ‘आवारा’ से।

इस फिल्म में राज कपूर ने खुद को चार्ली चैपलिन की ट्रैंप (आवारा) इमेज में ढालकर पेश किया। उस समय वो 26 साल के थे। राज कपूर पर फिल्माया गया ‘आवारा हूं…’ गीत आज भी सुपरहिट है। ऐसा कहा जाता है कि चीन के कम्युनिस्ट नेता माओ त्से तुंग का यह पसंदीदा गीत था। 1970 में राज कपूर अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ लेकर आए। यह हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें एक नहीं बल्कि दो इंटरवल थे। इस फिल्म पर राज कपूर ने 6 साल का वक्त लगाया। फिर भी ये फ्लॉप हो गई। राज कपूर को 1971 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

1987 में हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए बाबा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। आवारा फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को टाइम पत्रिका ने टॉप-10 परफॉर्मेंस में शामिल किया है। राज कपूर कई सालों तक अस्थमा से जूझे और 02 जून 1988 को उनका निधन हो गया।

और नॉर्वे के रोआल्ड एमंडसन दुनिया के पहले शख्स हैं, जो पृथ्वी के साउथ पोल पहुंचे थे। इसे अंटार्कटिका भी कहते हैं। रोआल्ड एमंडसन और उनकी टीम 14 दिसंबर 1911 को साउथ पोल पर पहुंची थी और वहां पहुंचकर नॉर्वे का झंडा फहराया था। एमंडसन की टीम में तीन पुरुष और 52 कुत्ते भी शामिल थे, लेकिन अंटार्कटिका पहुंचे थे सिर्फ 16 डॉग्स। बाकी डॉग्स को खा लिया गया था।

यह टीम 19 अक्टूबर, 1911 को अंटार्कटिका के लिए निकली थी और करीब दो महीने की यात्रा के बाद वहां पहुंची। एमंडसन के बाद 01 नवंबर 1911 को नॉर्वे के ही रॉबर्ट स्कॉट की टीम भी साउथ पोल की तरफ निकली। लेकिन, उनकी टीम जब 17 जनवरी 1912 को यहां पहुंची तो उन्हें पता चला कि एमंडसन पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। साउथ पोल से लौटते समय स्कॉट की मौत हो गई। 18 जून, 1928 में नॉर्थ पोल से लौट रहा एक विमान लापता हो गया। इसमें 55 साल के रोआल्ड एमंडसन भी थे। वो विमान आजतक नहीं मिल सका है। माना जाता है कि उसी विमान हादसे में एमंडसन की मौत हो गई। 2003 में भी एमंडसन और उस विमान में सवार लोगों के शव ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन ये कोशिश नाकाम ही साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

81 + = 91