इतिहास के पन्नों में 20 दिसंबरः जब जापान ने कोलकाता पर आधी रात को गिराए बम

देश-दुनिया के इतिहास में 20 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इसे इस लिहाज से भी याद किया जाता है कि इसी तारीख को जापान ने भारत के कलकत्ता (कोलकाता) में बम गिराए थे। यह बात 1942 की है। दूसरा विश्व युद्ध चल रहा था। ब्रिटेन, अमेरिका समेत पश्चिमी देशों का गठबंधन जापान, जर्मनी जैसे देशों के खिलाफ युद्ध लड़ रहा था। भारत तब ब्रिटेन का उपनिवेश था। ब्रिटेन भारत की जमीन का इस्तेमाल युद्ध के दौरान अपने सहयोगियों तक मदद पहुंचाने में कर रहा था। इससे परेशान जापान ने 20 दिसंबर 1942 को कड़ा फैसला लिया। जापान की इंपीरियल आर्मी एयरफोर्स ने कोलकाता पर बम गिराए। आधीरात को की गई बमबारी की वजह से शहर की कई अहम इमारतें तबाह हो गईं।

दरअसल, इस समय जापान से चीन लोहा ले रहा था। चीन को युद्ध का सामान ब्रिटेन और अमेरिका पहुंचाते थे। और उसके लिए एक ही रास्ता था, जो भारत से होकर जाता था। जापान इस सप्लाई चेन को तोड़ना चाहता था। इसलिए उसने कोलकाता पर हमला कर दिया। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम दिन में बहुत मजबूत था। इसलिए जापान ने बम गिराने के लिए रात का समय चुना। इस हमले में जापानी एयरफोर्स ने हावड़ा ब्रिज और बंदरगाह को निशाना बनाया था, जो उस वक्त दुनिया के सबसे बड़े पुल की लिस्ट में तीसरे नंबर पर था।

हालांकि, अंधेरा होने की वजह से बम हावड़ा ब्रिज पर नहीं गिरे, बल्कि एक होटल के ऊपर गिरे। उस दौर में रात में कोलकाता की लाइट काट दी जाती थी और कई अहम बिल्डिंग्स को काले रंग से रंग दिया गया था। 1942 से 1944 के बीच जापान ने कोलकाता पर कई बार हमले किए थे। और 1959 में इसी तारीख को भारत के जस्सू पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट लिए थे। पटेल का यह रिकॉर्ड लंबे समय तक बरकरार रहा। 1983 में कपिल देव ने एक इनिंग में 9 विकेट लेकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी की। 40 साल बाद फरवरी 1999 में अनिल कुंबले ने एक इनिंग में सभी 10 विकेट लेकर जस्सू पटेल का रिकॉर्ड तोड़ा। कुंबले एक इनिंग के सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी थे। उनसे पहले जुलाई 1956 में इंग्लैंड के जिम लेकर एक इनिंग में 10 विकेट ले चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 2 = 8