इतिहास के पन्नों में 5 दिसंबर : आज ही के दिन द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर गिराया था बम

इतिहास के पन्ने पलटकर जब 5 दिसंबर की तारीख को तलाशेंगे तो आपको कई अच्छी और बुरी घटनाएं इस दिन में दर्ज मिलेंगी। इनमें से कुछ सिर्फ भारत से जुड़ी हैं तो कुछ पूरी दुनिया से। इनमें से किसी भी घटना को भुलाना संभव नहीं है। हर घटना का अपना महत्व है। 5 दिसंबर से जुड़ी कुछ बड़ी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में…

    • 1657 – शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।

 

    • 1917 – रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।

 

    • 1943 – जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।

 

    • 1946 – भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।

 

    • 1950 – सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।

 

    • 1960 – अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

 

    • 1971 – भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

 

    • 1974 – माल्टा गणराज्य घोषित हुआ।

 

    • 1989 – मुलायम सिंह यादव पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने।

 

    • 1990 – विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

86 + = 96