जैशोर रोड के पास मिला युवक का सड़ा-गला शव

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिला के गोबरडांगा थाना अंतर्गत गंदीपायन इलाके में जैशोर रोड के किनारे से शुक्रवार की देर रात एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। युवक के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान थे। मृत युवक का नाम राजेश मंडल (25) बताया गया है। मृत राजेश का घर गोबरडांगा थाने के खटूरा विवेकपाड़ा इलाके में है। राजेश पेशे से टोटो चालक था। सूत्रों के मुताबिक रोजाना की तरह वह बुधवार को भी घर से निकला था। राजेश के पिता एकांत मंडल के मुताबिक, वह सुबह करीब दस बजे घर लौटा। उसने अपनी माँ को चावल पकाने के लिए भी कहा। उसके बाद राजेश कुछ देर के लिए टोटो स्टैंड पर चला गया। उस वक्त टोटो घर पर ही था।

काफी समय बीत जाने के बाद भी राजेश घर नहीं लौटा। बाद में दोपहर करीब दो बजे बेटे के फोन से पिता के फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को जीआरपी अधिकारी बताया। उसने राजेश के पिता को कहा कि वह ढाई हजार रुपए फोन पे के माध्यम भिजवा दे। उसके बाद पूरे दिन मंडल परिवार को उनका बेटा नहीं मिला। फिर बुधवार की शाम राजेश के घरवालों ने गोबरडांगा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी। इसी बीच शुक्रवार की रात उसका सड़ा-गला शव बरामद किया गया। मृत युवक के पिता ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गयी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + = 30