दिलीप घोष ने कार्यकर्ताओं से कहा : जहां पुलिस रोके वहीं धरने पर बैठिए

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे राज्य से राज्य सचिवालय नबान्न का घेराव करने के लिए कोलकाता की ओर कूच कर रहे हैं तो दूसरी ओर राज्य भर में पुलिस ने हर जगह सड़कों पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकना, हिरासत में लेना और लाठीचार्ज शुरू कर दिया है। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस जहां रोकती है वहीं धरने पर बैठ जाइए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस की रोक टोक के बावजूद लाखों लोग कोलकाता की ओर कूच कर रहे हैं वह अद्भुत है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। सोमवार शाम से ही पुलिस जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं को मारपीट और परेशान कर रही है लेकिन हमारे विधायक आगे आए हैं। वे सारे लोग कोलकाता आ रहे हैं और हर हाल में सचिवालय नबान्न पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे जितनी कोशिश कर ले लेकिन पार्टी का नबान्न घेराव अभियान नहीं रुकेगा।

उल्लेखनीय है कि पार्टी के सचिवालय घेराव अभियान को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हर जिले से कोलकाता की ओर कूच करते हुए देखे जा सकते हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार हावड़ा स्टेशन पहुंच गए हैं जबकि दिलीप घोष सियालदह में मौजूद हैं। पुलिस ने पार्टी के सचिवालय घेराव अभियान की अनुमति नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40 − = 32