दिलीप घोष ने जनप्रतिनिधियों से किया द्रौपदी मुर्मू को वोट देने का आग्रह

Dilip Ghosh

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से ठीक पहले सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों से द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोटिंग की अपील की।

सोमवार की सुबह न्यूटाउन के इको पार्क में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे दिलीप घोष ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। वह आदिवासी महिला हैं इसलिए बंगाल से भी अच्छा संदेश जाए इसके लिए जरूरी है कि पश्चिम बंगाल के सभी सांसद और विधायक चाहे किसी भी पार्टी के हों, द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोटिंग करें। खासकर विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने के बाद तृणमूल में वापस लौट चुके विधायकों को नसीहत देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा किया है वे द्रौपदी मुर्मू को वोट कर प्रायश्चित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

45 − 37 =