प्लास्टिक के खिलाफ सागर तट पर डीएम ने चलाया अभियान

                                          सागरदीप से लखन भारती सागरदीप : आस्था के केन्द्र गंगासागर के तट पर शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना के जिला अधिकारी सुमित गुप्ता के नेतृत्व में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान लोगों के लिए आकर्षण बना रहा क्योंकि अभियान में स्वच्छता पर कुछ प्रदर्शनी देखी गई। लगभग एक सौ सफाई कर्मियों का जत्था साथ में दिखाई पड़ा। जिलाधिकारी सुमित गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्लास्टिक से प्रदूषण होता है, सागर मेले को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए हर साल की तरह अभियान चलाया गया। मेले के समापन के बाद 16 जनवरी को भी बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने खुद कई तीर्थयात्रियों से प्लास्टिक के बैग लेकर उन्हें कपड़े के बैग दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 3 =