राष्ट्रीय शोक की वजह से टल गया द्रौपदी मुर्मू का बंगाल दौरा

कोलकाता : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन की वजह से देश में घोषित राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का शनिवार को होने वाला बंगाल दौरा रद्द कर दिया गया है। अब उनके दौरे को पुनर्निर्धारित किए जाने की संभावना है।

मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए सांसदों एवं विधायकों का समर्थन मांगने के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा कर रही हैं। बंगाल भाजपा ने इस बारे में बयान जारी कर बताया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में 09 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। इसलिए, एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के 09 जुलाई को निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94 − = 92