Durga Puja Kolkata : पंचमी व षष्ठी पर मिलेगी 288 रेकों की मेट्रो परिसेवा

Kolkata Metro

कोलकाता : दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेलवे प्रबंधन ने पंचमी (गुरुवार) व षष्ठी (शुक्रवार) को 288 रेकों की सेवा प्रदान करने की घोषणा की है।

मेट्रो रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि नॉर्थ-साउथ मेट्रो में 19 व 20 अक्टूबर को 288 रेकों की सेवा प्रदान की जाएगी। मेट्रो के सेवा की शुरुआत सुबह 6:50 बजे से हो जाएगी। कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर व दमदम से कवि सुभाष के लिए पहली रेक सुबह 06:50 बजे रवाना होगी। वहीं दमदम से दक्षिणेश्वर व दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए प्रथम सेवा सुबह 6:55 बजे व सुबह 07:00 बजे रवाना होगी।

Advertisement
Advertisement

वहीं दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए अंतिम रेक 10:08 बजे, कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के लिए अंतिम रेक 10:40 बजे, दमदम से कवि सुभाष व कवि सुभाष से दमदम के लिए अंतिम रेक 10:50 बजे रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 2 = 1