Durga Puja Kolkata : चतुर्थी पर साढ़े 7.5 लाख यात्रियों ने किया मेट्रो से सफर

Kolkata Metro

कोलकाता : कोलकाता में दुर्गा पूजा घुमने वाले लोगों के लिए महानगर की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में भारी भीड़ उमड़ रही है। मेट्रो ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को चतुर्थी पर नॉर्थ-साउथ मेट्रो में करीब साढ़े सात लाख लोगों ने सफर किया है। अधिकांश यात्री दमदम स्टेशन से मेट्रो में सवार हुए थे। मंगलवार को भी मेट्रो में यात्रियों की संख्या सात लाख से अधिक रही थी।

मेट्रो सूत्रों के मुताबिक पिछले एक महीने से मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। पूजा से पहले शहर के ज्यादातर लोगों ने मेट्रो से सफर कर खरीददारी की है।

Advertisement
Advertisement

चतुर्थी के दिन दमदम स्टेशन पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही है। यहाँ से 76 हजार 587 यात्रियों ने सवारी की। वहीं एसप्लानेड से 53 हजार 20 यात्री सवार हुए थे। कालीघाट तीसरे स्थान पर रहा। यहां 52 हजार 120 यात्री सवार हुए। रवीन्द्र सदन से 45 हजार 103 लोगों ने यात्रा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 27 = 36