9 घंटे देरी से हावड़ा पहुंची दुरंतो एक्सप्रेस, यात्रियों ने किया प्रदर्शन

कोलकाता : दुरंत एक्सप्रेस में खराब गुणवत्ता का खाना और समय पर ट्रेन नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए यात्रियों ने गुरुवार को हावड़ा स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया।

यात्रियों का आरोप है कि मुंबई-हावड़ा जाने वाली दुरंत एक्सप्रेस डाउन 12261 बुधवार को रात 8 बजे तक हावड़ा पहुंचने वाली थी, लेकिन यह 23 जून यानी गुरुवार को सुबह 5 बजे पहुंची है। डाउन मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस करीब 9 घंटे देरी से पहुंची। यात्रियों ने आगे शिकायत की कि 22 जून को दोपहर में निम्न गुणवत्ता वाला भोजन भी उपलब्ध कराया गया था। बार-बार आईआरसीटीसी स्टाफ को सूचित करने पर भी कोई समाधान नहीं निकला।

आरोप है कि ट्रेन में रात के खाने में खिचड़ी भी खराब थी। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन 21 जून को शाम 5 बजे मुंबई से निकलने वाली थी। इसके बजाय, ट्रेन लगभग 5 घंटे बाद अर्थात रात 10 बजे निकली। सबसे पहले खाना में ठंडा सिंघाड़ा और चाय है। रात के खाने में पानी, सब्जी और भीगी हुई रोटी परोसी गयी।

आईआरसीटीसी के अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने निर्देशानुसार भोजन परोसा है। दुरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में इस तरह की सेवाओं से यात्री नाराज हैं। यात्रियों की ओर से आईआरसीटीसी की नोटबुक में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 9 =