सिउड़ी में पत्थर व्यवसायी टुलू मंडल के घर ईडी का छापा

सिउड़ी : ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों को साथ लेकर मंगलवार की रात बीरभूम जिले के पत्थर कारोबारी टुलू मंडल के घर पर छापेमारी की। टुलू मंडल को बीरभूम जिला तृणमूल के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल का करीबी माना जाता है। अनुब्रत मंडल और टुलू मंडल को कई जगह एक साथ देखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारियों की एक टीम मंगलवार की रात शांतिनिकेतन के रतनपल्ली स्थित रतन कुठी पहुंची। सुबह उन्हें कई टीमों में बांटा गया है और कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुबह 14 कारें गेस्ट हाउस से निकलती नजर आईं। हालांकि, प्रत्येक वाहन का गंतव्य खबर लिखे जाने तक भी स्पष्ट नहीं था। माना जा रहा है कि ईडी के अधिकारी अलग-अलग टीमों में बंट गए हैं और ‘अपा’ की संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। उनमें से एक टीम नानूर गई है। एक अन्य टीम बेहद गोपनीयता के साथ ऑपरेशन कर रही है।

इस बीच ईडी के अधिकारी चार वाहनों में कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स से रवाना हुए। वे फिलहाल बर्दवान जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ईडी आज एक और तलाशी ले सकती है। इस बीच पार्थ और अर्पिता को दस दिनों की हिरासत के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 4 =