आज शाम 7.30 बजे एकनाथ शिंदे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

मुंबई : महाराष्ट्र की सत्ता में भाजपा ने सबको चौंकाते हुए शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिन्दे को समर्थन देने की घोषणा करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बैठाने का फ़ैसला लिया है।

मीडिया की तमाम अटकलों को ख़ारिज करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिन्दे के साथ बैठक के बाद इस फ़ैसले की घोषणा की। एकनाथ शिंदे आज शाम 7.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। राजभवन में एक सादे कार्यक्रम में शपथ समारोह में आज सिर्फ शिन्दे ही शपथ लेंगे। देवेन्द्र ने कहा कि भाजपा का एजेंडा सत्ता हथियाना नहीं बल्कि हिन्दुत्व के एजेंडे को मजबूत करना है।
शिन्दे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए राज्य में एक मजबूत सरकार देने का दावा किया।
इससे पहले गोवा से एकनाथ शिंदे मुंबई पहुंचे और उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद फडणवीस और शिंदे सीधा राजभवन पहुंचे और यहां राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

67 − = 59