इतिहास के पन्नों में 13 फरवरीः 92 साल पहले दिल्ली को बनाया गया भारत की राजधानी

देश-दुनिया के इतिहास में 13 फरवरी की तारीख तमाम वजह से दर्ज है। भारत की राष्ट्रीय राजधानी के लिए भी यह तारीख यादगार है। ब्रितानी हुकूमत के समय 92 साल पहले 13 फरवरी,1931 को भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन ने दिल्ली का उद्घाटन देश की नई राजधानी के रूप में किया था। राजधानी नई दिल्ली की आधारशिला तत्कालीन सम्राट जॉर्ज पंचम ने 1911 के दिल्ली दरबार में रखी थी। शहर की वास्तुकला और योजना दो ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर हर्बर्ट बेकर और सर एडविन लुटियन ने तैयार की।

इससे पहले भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) थी। राजधानी स्थानांतरित करने के लिए जिन मुख्य कारणों को बताया गया था, उनमें से एक दिल्ली का स्थान यानी लोकेशन थी। साथ अंग्रेजों को लगता था कि दिल्ली से भारत पर शासन करना आसान और अधिक सुविधाजनक है। 12 दिसंबर, 1911 को दिल्ली दरबार के दौरान भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित करने घोषणा के साथ ही कोरोनेशन पार्क और किंग्सवे कैंप की आधारशिला भी रखी गई थी। यह वायसराय का निवास होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

42 + = 49