इतिहास के पन्नों में 15 फरवरीः इसरो ने 2017 में बनाया विश्व कीर्तिमान

देश-दुनिया के इतिहास में 15 फरवरी तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में ऊंची छलांग के लिए जानी जाती है। दरअसल 15 फरवरी, 2017 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने विश्व कीर्तिमान बनाया था। इसरो ने एक अंतरिक्ष अभियान में एक साथ 104 सैटेलाइट्स प्रक्षेपित कर यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि एक साल पहले इसरो सिंगल मिशन के तहत 20 सैटेलाइट्स लॉन्च कर चुका था।

इसरो के 2017 के अभियान में 104 उपग्रहों में से तीन भारत के थे। बाकी 101 सैटेलाइट्स इजरायल, कजाकिस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के थे। इनमें से एक सैटेलाइट का वजन 730 किलोग्राम और दो का वजन 19-19 किलोग्राम था। बाकी सैटेलाइट्स हल्के थे। इसरो के विश्व कीर्तिमान को जनवरी 2021 में अमेरिका के एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एक ही मिशन में 143 सैटेलाइट लॉन्च कर तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

27 + = 34