Kolkata : आर्थिक अनियमितता के आरोप में विख्यात स्कूल की महिला ट्रस्टी गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता के एक प्रसिद्ध अंग्रेजी माध्यम स्कूल के ट्रस्टी बोर्ड की एक महिला सदस्य को 10 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम कृष्णा धमाली है। वर्ष 2020 के अप्रैल महीने से वर्ष 2023 के जून महीने तक कृष्णा पर रुपये के गबन का आरोप है।

आरोप है कि वह धीरे-धीरे स्कूल फंड से पैसे निकाल रही थी। ऑडिट होने के बाद गड़बड़ी का खुलासा हुआ। गरियाहाट थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके खिलाफ कई पुलिस स्टेशनों में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ऑडिट के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ी गई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्कूल फंड से पैसे निकालने के पीछे ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य कृष्णा धमाली का हाथ है। गरियाहाट पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। विस्तृत जांच शुरू हो गई है।

अधिकारियों को आशंका है कि शहर के मशहूर इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पैसों की हेराफेरी की इस घटना से उनके शैक्षणिक माहौल पर असर पड़ सकता है। इसीलिए वे चाहते हैं कि जांच जल्दी और पारदर्शिता से पूरी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

69 − = 59