पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज, पश्चिम बर्धमान जिला का पहला सम्मेलन आयोजित

जिला सम्मेलन से निर्वाचित अध्यक्ष बिरजू यादव और सचिव देव आनंद प्रसाद                                                   सनसोल : रविवार को पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज, पश्चिम बर्धमान जिला का पहला सम्मेलन प्रेमचंद – सावित्रीबाई फुले नगर, पारस तिवारी मंच, सी.एम.एस.आई आफिस, बोगड़ा में आयोजित किया गया। पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज की संयुक्त महसचिव पूनम कौर ने झंडोत्तोलन कर सम्मेलन की शुरुआत की। सम्मेलन का उद्घाटन आसनसोल के पूर्व सांसद बंश गोपाल चौधरी ने किया। पश्चिम बर्धमान जिले के सभी अंचलों से लगभग 200 प्रतिनिधियों ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया।

महेश प्रसाद लिम्का और सुनीता केवट ने लोकगीत प्रस्तुत किया। बिरजू यादव ने शोक प्रस्ताव का पाठ किया। डॉ. अरुण पाण्डेय ने सांगठनिक रिपोर्ट का मसौदा पेश किया। जिला के विभिन्न अंचलों से कुल 13 प्रतिनिधियों ने बहस में हिस्सा लिया। पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज की संयुक्त महासचिव पूनम कौर और हुगली जिला कमिटी के सचिव गोपाल शुक्ला ने सम्मेलन को संबोधित किया।

अंत में कुल 65 सदस्यों को लेकर पश्चिम बर्धमान जिला कमिटी का गठन किया गया। 15 सदस्यों को लेकर सचिवमंडल का गठन किया गया। सर्वसम्मति से बिरजू यादव को अध्यक्ष, देव आनंद प्रसाद को सचिव और जितेन्द्रनाथ उपाध्याय को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

48 − 41 =