शिंदे समूह की शिवसेना में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा

मुंबई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा रविवार दोपहर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। स्वयं मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।

रविवार सुबह ही मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। मुंबई प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि पार्टी में मिलिंद देवड़ा को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने जो निर्णय लिया है, वह खेदजनक है।

मिलिंद देवड़ा कांग्रेस में पिछले कई वर्षों से नाराज चल रहे थे। इस बीच दक्षिण मुंबई संसदीय सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना का कब्जा है। इसलिए दक्षिण मुंबई से उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी। इसलिए मिलिंद देवड़ा ने तीन दिन पहले पार्टी स्तर पर दक्षिण मुंबई सीट पर अपना हक जताया था, लेकिन उनकी मांग को प्रतिसाद नहीं मिला था। इसके बाद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद मिलिंद देवड़ा ने प्रभादेवी में सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान गणेश का दर्शन किया। मौके पर शिंदे समूह के विधायक सदा सरवणकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *