West Bengal : नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने चतुर्थी की रात एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार युवकों को शनिवार रात गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवकों का नाम सितम खालको, रबेल रॉय, आयुष मुंडा और जीतभान बेग है। सभी आरोपित खोरीबाड़ी के पहाड़गुमिया इलाके के निवासी है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 18 अक्टूबर यानी चतुर्थी की रात चार युवकों ने एक नाबालिग लड़की को बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के बाद थाने में चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

69 + = 71