4 मई को नवान्न घेराव अभियान करेंगे सरकारी कर्मचारी

कोलकाता : महंगाई भत्ता (डीए) की मांग पर चल रहा सरकारी कर्मचारियों का आन्दोलन और तेज होने जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों के संगठन संग्रामी संयुक्त मंच ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की है कि आगामी 4 मई को राज्य सचिवालय नवान्न घेराव अभियान किया जाएगा।

कोर्ट के आदेश पर बीते शुक्रवार को नवान्न में सरकारी अधिकारियों के साथ आंदोलनरत कर्मचारियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई थी जो बेनतीजा रही थी। इसलिए इस बार समन्वय समिति ने राज्य सचिवालय नवान्न घेराव अभियान का आह्वान किया है। यह अभियान 4 मई को दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

27 अप्रैल को समन्वय समिति के सदस्य प्रखंड में डीए की मांग को लेकर बाइक रैली निकालेंगे। इसी मांग को लेकर 28-29 को सभी जिलों के मुख्यालय पर दो दिन धरना देंगे। समिति की ओर से विश्वजीत गुप्ता चौधरी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम केवल डीए की मांग पर ही यह आन्दोलन कर रहे हैं। हमारी मांगों में सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती, भर्ती में पारदर्शिता, स्थायी पदों पर संविदा कर्मियों की नियुक्ति जैसे मुद्दे हैं। जब तक इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

इसके अलावा समन्वय समिति के नेतृत्व में संयुक्त मंच के नेता प्रति माह 36 रुपये राजकोष को लौटाकर सांकेतिक विरोध कर रहे हैं। संयुक्त मंच के नेताओं ने दावा किया कि उनके डीए का 36 फीसदी बकाया राज्य सरकार तुरंत दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

42 + = 43