30 मार्च को हरिचंद ठाकुर के जन्मदिन के मौके पर सरकारी अवकाश

कोलकाता : 30 मार्च को मतुआ समुदाय के आराध्य हरिचंद ठाकुर की जन्म तिथि है। इस मौके पर उस दिन राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।

इससे पहले, राज्य सरकार ने हरिचंद ठाकुर के जन्म की तारीख बताते हुए रविवार, 10 अप्रैल को सरकारी अवकाश की घोषणा की थी। नवान्न की ओर से शुक्रवार को इसमें संशोधन किया गया है। नई विज्ञप्ति के अनुसार हरिचंद ठाकुर का जन्मदिन मधु कृष्ण के त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष मधु कृष्ण त्रयोदशी की तिथि 15 चैत्र 1428 है। यानी अंग्रेजी में 30 मार्च, 2022. इसलिए उस दिन सभी सरकारी संस्थान, स्कूल, कॉलेज, नगर निगम और नगर पालिकाएं बंद रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बनगांव में एक जनसभा से हरिचंद ठाकुर के जन्मदिन पर सरकारी अवकाश की घोषणा की थी। कई लोगों ने उनके निर्णय को मतुआ का दिल जीतने का प्रयास बताया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तृणमूल के मतुआ वोट बैंक पर अपना पांव जमाया। इसके बाद तृणमूल मतुआ वोट अपनी ओर वापस करने के लिए सक्रिय हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

32 − 24 =