भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से सरकार परेशान : अधीर रंजन चौधरी

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से मोदी सरकार परेशान है इसलिए तरह-तरह के यत्न कर आम लोगों का ध्यान यात्रा से भटका रही है। चौधरी ने यह टिप्पणी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के राजीव गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे पत्र पर की है।

उन्होंने सवाल किया है कि पीएम मोदी ने क्या गुजरात चुनाव के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया था? चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं इसलिए मोदी सरकार परेशान है। उल्लेखनीय है कि इस समय भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के नूंह से दिल्ली की ओर बढ़ रही है। 24 दिसंबर तक यात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मंडाविया ने कांग्रेस से अनुरोध किया था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। गहलोत और राहुल को लिखे पत्र में यात्रा के दौरान सभी को मास्क लगाने और सेनेटाइजर का उपयोग करने का अनुरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 88 = 95