जीटीए चुनाव : 105 साल के बुजुर्ग ने बूथ पर जाकर किया वोट

दार्जिलिंग : पश्चिम बंगाल की विभिन्न नगरपालिकाओं में मतदान जारी है। इस क्रम में दार्जिलिंग में हो रहे चुनाव के लिए 105 की उम्र में एक वृद्ध ने स्वयं बूथ में जाकर मतदान किया। इतना ही नहीं, मतदान के बाद उन्होंने उत्साह भी प्रकट किया। उनका नाम पीएच छेत्री है। वह दार्जिलिंग जिले के आरएन सिन्हा रोड के रहने वाले हैं। उन्होंने राजनीति के उत्थान और पतन पहाड़ों में शांत या अशांत सब देखा है। इस उम्र में भी उनका दिमाग तेज और बोलने की क्षमता व्यापक है। वह लाठी लेकर चलते हैं।

उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से व्यायाम करते हैं। इसके साथ मध्यम भोजन करते हैं। जीटीए के चुनाव अधिकारियों ने उन्हें इस उम्र में भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा है। वृद्ध ने मतदान कर्मियों की मदद से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उल्लेखनीय है कि दार्जिलिंग जिले में दो महत्वपूर्ण चुनावों के लिए राज्य पुलिस के सुरक्षा घेरे में रविवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 8 =