मेदिनीपुर में भीषण दुर्घटना : यात्रियों से भरी बस तालाब में पलटी

कोलकाता : पूर्व मेदिनीपुर में मंगलवार की सुबह बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां हल्दिया के भवानीपुर थाना इलाके में करीब 8 बजे यात्रियों से भरी एक बस चाकद्वीप हाई स्कूल के पास तालाब में पलट गई है। इसमें कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद भवानीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। तीन क्रेन भी लाए गए हैं। आसपास के सैकड़ों लोग भी जमा हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे यह दुर्घटना घटी है। पता चला है कि बस हल्दिया के बालूघाटा से कुकड़ाहाटी जा रही है। उसी समय संभवत नियंत्रण खोने की वजह से बस तालाब में जा गिरी। इसमें करीब 50 यात्री सवार थे। दावा किया जा रहा है कि कुछ लोग बस के नीचे फंसे हुए हो सकते हैं। फिलहाल तीन क्रेनों की मदद से बस को निकाला गया है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 38 = 40