सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, एक किशोर समेत दो घायल

कोलकाता : नारकेलडांगा इलाके में एक दो मंजिला मकान में गैस सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई। इस घटना में एक किशोर समेत दो लोग घायल हो गए है। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

बताया गया कि शनिवार रात करीब 10.40 बजे नारकेलडांगा नॉर्थ रोड इलाके में दो धमाकों की आवाज सुनी गई। इसके बाद एक दो मंजिला मकान से आग निकलता देखकर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि भीड़भाड़ वाले इलाके में दमकलकर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस अग्निकांड में दो लोग घायल हो गए। घायलों में 12 साल का एक लड़का और 25 साल का एक युवक शामिल हैं। दहशत में युवक घर की छत से कूद गया। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक अनुमान यह है कि रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

30 + = 33