हावड़ा : विवाहिता की हत्या, पति और जेठानी गिरफ्तार

हावड़ा : हावड़ा जिले में विवाहेतर संबंधों के चलते एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतका के पति और जेठानी को गिरफ्तार किया गया है। घटना हावड़ा जिले के जगतबल्लभपुर की है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार मृत महिला का नाम दीपाली मांझी (24) था। अभियुक्त पति का नाम प्रत्युष मांझी (28) और जेठानी का नाम अमीमा मांझी (33) है।

आरोप है कि बड़ी भाभी अमीमा का प्रत्युष से काफी समय से प्रेम संबंध था जिसकी भनक दीपाली को लग गयी। इस बात को लेकर दंपति के बीच अक्सर वाद- विवाद हुआ करता था। शुक्रवार की रात को जब मनमुटाव चरम पर पहुंचा तो प्रत्युष ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। शनिवार को जब घटना की खबर फैली तो इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। आरोप है कि मृतका के मायके वालों ने इलाके में तोड़फोड़ की। जगतबल्लभपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने पति प्रत्युष और जेठानी अमीमा मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, दंपति की एक पांच साल की बेटी भी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

24 − 14 =