अगर वाकई ममता आदिवासियों के पक्ष में तो करें द्रौपदी मुर्मू का समर्थन : दिलीप घोष

Dilip Ghosh

कोलकाता : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शनिवार को कोलकाता आ रही हैं। उसके पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी केराष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दी है। घोष ने कहा है कि ममता अगर वाकई आदिवासियों के पक्ष में हैं तो उन्हें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के लिए बिना शर्त द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की घोषणा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अगर आदिवासियों का विकास चाहती हैं तो उन्हें द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट करने के लिए व्हिप जारी करना चाहिए। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी आदिवासियों के हितों को लेकर केवल बड़ी-बड़ी बातें करती हैं जिनका धरातल पर कोई अस्तित्व नहीं है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को द्रौपदी मुर्मू कोलकाता आ रही हैं। यहां राज्य सचिवालय में ममता बनर्जी से भी उनकी मुलाकात की संभावनाएं हैं। अपने समर्थन में वोट जुटाने के लिहाज से उनका यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य विधानसभा में जाकर वह भाजपा विधायकों से भी मुलाकात करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 6 =