कोलकाता में टैक्सी में सवार महिलाओं को लेकर अनजान जगह ले जाने लगा चालक और फिर …

कोलकाता : कोलकाता में एक बार फिर चलती टैक्सी में शुक्रवार शाम महिलाओं से कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश हुई है। आरोप है कि टैक्सी में सवार दो महिलाओं को अंदर से दरवाजा बंद कर चालक कहीं और ले जा रहा था। इस बीच टैक्सी में चालक ने दोनों महिलाओं से छेड़खानी की कोशिश की। हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने के कुछ घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक का नाम मनोज कुमार है। वह टॉलीगंज का निवासी है।

शनिवार अपराह्न कोलकाता पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे हावड़ा की एक महिला और उसकी बहन साल्टलेक के सेक्टर 2 से टैक्सी में सवार हुई थीं। उन्हें हावड़ा जाना था लेकिन ड्राइवर वहां नहीं गया और टैक्सी को हेस्टिंग्स इलाके में एक खाली जगह पर ले गया। टैक्सी का दरवाजा आटोमेटिक लॉक हो गया था।

इसके बाद उसने महिलाओं से छेड़खानी और हाथापाई शुरू कर दी। जब कार का दरवाजा खुला तो दोनों महिलाएं उतरकर शोर मचाने लगीं। आरोप है कि गाली देते हुए चालक फरार हो गया। दोनों ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 3 = 5