आखिरी दौर में बंगाल में भी बढ़ी ठंड

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अब जब ठंड को विदा हो जाना चाहिए लेकिन इसके विपरीत आखिरी दौर से पहले एक बार फिर यहां तापमान गिरने लगा है। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया है कि इस दिन कोलकाता में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 23.3 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से 5 डिग्री कम है।

दरअसल पिछले सप्ताह दो दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी इसी तरह के मौसम हैं। पिछले सप्ताह की शुरुआत में तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक हो गया था लेकिन अब एक बार फिर इसमें गिरावट दर्ज की गई है। यह मौसम के बदलाव का संकेत है।

दरअसल अमूमन होता रहा है कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति की समाप्ति के बाद ठंड कम होने लगती है लेकिन इस बार जैसे-जैसे दिन बीत रहा है वैसे-वैसे ठंड बढ़ती ही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

34 + = 38