इतिहास के पन्नों में : 10 मार्च – सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया

भारतीय सैटेलाइट कार्यक्रम को महत्वपूर्ण दिशा देने वाले सुप्रसिद्ध भारतीय प्रोफेसर और वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव की अगुवाई में ही 1975 में भारत के पहले उपग्रह ‘आर्यभट्ट’ का अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण किया गया था। इसके बाद भी 20 से अधिक सैटेलाइट डिजाइन और तैयार कर उन्हें अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान में अमूल्य योगदान देने वाले प्रो. राव को सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है।

10 मार्च 1932 को कर्नाटक के उडुपी जिले के अडामारू में बेहद सामान्य परिवार में पैदा हुए यूआर राव अपनी मेधा और मेहनत के बल पर सर्वश्रेष्ठ भारतीय वैज्ञानिकों की कतार में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। वे भारतीय अनुसंधान संस्थान (इसरो) के अध्यक्ष और भारत के अंतरिक्ष सचिव के पद पर भी रहे। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े भारत के प्रमुख संस्थान फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में उच्च उर्जा खगोल विज्ञान कार्यक्रम की शुरुआत की। 1984- 1994 तक देश के स्पेस प्रोग्राम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

प्रो. राव भारत के पहले अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे जिन्हें 2013 में सैटेलाइट हॉल ऑफ द फेम और वर्ष 2016 में आईएएफ हॉल ऑफ फेम में सम्मिलित किया गया। भारत सरकार की तरफ से 1976 में उन्हें पद्मभूषण और 2017 में पद्म विभूषण सम्मान दिया गया। 24 जुलाई 2017 को 85 वर्ष की उम्र में प्रो. राव का निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1897: नारी शिक्षा की प्रणेता और जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री बाई फुले का निधन।

1916ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दरबारा सिंह का जन्म।

1934: जाने-माने समाज सुधारक लल्लन प्रसाद व्यास का जन्म।

1945: वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया का जन्म।

1970: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का जन्म।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 3 = 3