इतिहास के पन्नों मेंः 22 अप्रैल – टीवी पर ‘महाभारत’ को जीवंत करने वाला फिल्मकार

कई यादगार फिल्मों के साथ टीवी सीरियल ‘महाभारत’ देने वाले निर्माता और निर्देशक बलदेव राज चोपड़ा (बीआर चोपड़ा) का जन्म 22 अप्रैल 1914 को लुधियाना में हुआ था।लाहौर विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर बीआर चोपड़ा ने लाहौर में कुछ वर्षों तक एक फिल्मी पत्रिका में बतौर पत्रकार काम किया।

जल्द ही लाहौर छोड़ दिल्ली और बाद में मुंबई उनका ठिकाना बना। जहां से उनके जीवन की धारा बदल गई। 1948 में उन्होंने ‘करवट’ नामक फिल्म बनायी जो फ्लॉप तो हुई मगर उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा। 1951 में उन्होंने अशोक कुमार को लेकर फिल्म बनाई ‘अफसाना’, जो काफी सफल रही। इसके बाद पीछे मुड़कर उन्होंने नहीं देखा। ‘नया दौर’, ‘कानून’, ‘वक्त’, ‘हमराज’, ‘धुंध’, ‘निकाह’, ‘बागवां’ जैसी कई हिट फिल्में दीं।

80 के दशक के आखिरी वर्षों में उन्होंने ‘महाभारत’ टीवी सीरियल का निर्माण कर इतिहास रच दिया। उन्हें 1998 में भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2001 में भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में पद्म भूषण सम्मान दिया। 94 साल की उम्र में 5 नवंबर 2008 को बीआर चोपड़ा का निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1870ः रूस के साम्यवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म।

1916ः फिल्म अभिनेत्री कानन देवी का जन्म।

1969ः काकोरी कांड के सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी जोगेशचंद्र चटर्जी का निधन।

1974ः लेखक चेतन भगत का जन्म।

1980ः जाने-माने समाज सुधारक मंगूराम का निधन।

2013ः प्रसिद्ध वायलिन वादक लालगुडी जयरमण का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

68 − = 66