कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर पांचवें दिन आयकर की छापेमारी

रांची (झारखंड) : कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी रविवार को भी चल रही है। छापेमारी का आज पांचवां दिन है। रांची के रेडियम रोड स्थित सुशीला निकेतन में आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम सुबह ही पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की, जो अब तक जारी है। टीम को छापेमारी में क्या मिला है? फिलहाल, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां भी नकदी और दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Advertisement

बीते चार दिनों में छापेमारी के दौरान धीरज साहू के ठिकानों से 176 बैग रुपये मिले है। इनमें से अब तक 40 बैगों के नोटों की गिनती हुई है। अब भी 136 बैग बाकी हैं। इस दौरान नोट गिनने वाली मशीन भी जल चुकी है लेकिन नोटों की गिनती अब भी जारी है। आज देर रात तक नोटों की गिनती खत्म होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुल 50 कर्मचारी और 25 मशीनों नोटों की गिनती कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब्त नोटों का आंकड़ा 400 से पार जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

ओडिशा में बलदेव साहू संस एंड ग्रुप कंपनीज के ठिकानों से मिले कंप्यूटर और अन्य डिजिटल डिवाइस की जांच भी शुरू हो चुकी है। हैदराबाद से आयकर विभाग की 25 सदस्यीय एनालिस्ट टीम पहुंच चुकी है। वहीं, अब आईटी की टीम धीरज साहू के लॉकर को खोल सकती है। लॉकर खुलने के बाद पता चलेगा कि उनमें क्या-क्या है। अब तक जितने बैंक अकाउंट का पता चला है, उनके ट्रांजेक्शन जांचे जाएंगे। विभाग कंपनी के कर्मियों को पूछताछ के लिए बुला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

45 + = 48