देश की रक्षा के लिए बना ”इंडिया” गठबंधन : ममता

कोलकाता : विपक्षी ”इंडिया” गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में सरकार बनाएगा। यह बात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को सचिवालय नवान्न में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आत्मविश्वास से कहीं। उन्बोंने कहा, ”हम दिल्ली में जीतेंगे। इसका मतलब है कि इंडिया जीतेगा।”

मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कुछ देर तक पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। सबसे पहले अमित शाह के एक बयान के मद्देनजर उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई। इसी पर उन्होंने उक्त टिप्पणी की।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एनडीए का कोई महत्व नहीं है। हमारा इंडिया गठबंधन नया है। इसकी मौजूदगी पूरे देश में है। इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा। इससे पहले उन्होंने एक बार फिर विपक्ष के इस गठबंधन के बनने की वजहें बताईं। ममता बनर्जी के शब्दों में, “इंडिया अलायंस देश को आपदा, सांप्रदायिक हिंसा, बेरोजगारी से बचाने के लिए तैयार हुआ है। इंडिया हमारी मातृभूमि है और यह इंडिया गठबंधन हमारी मातृभूमि के लिए है।”

भाजपा पर लगाया ईवीएम हैकिंग का आरोप

ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा पर ईवीएम हैकिंग का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा फिर से वही रणनीति अपना सकती है।

उन्होंने कहा कि वे ईवीएम को हैक करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं कर रहे हैं। हमें भी एक संदेश मिला है। कुछ सबूत मिले हैं। इंडिया गठबंधन की बैठक में इस पर चर्चा होगी।

ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा ईर्ष्या करती है। यही उनका शब्दकोष है। भाजपा का मानना है कि हिंसा के बिना कोई आंदोलन नहीं होता।

साथ ही उन्होंने भाजपा पर गेरुआ रंग का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। ममता के मुताबिक सब कुछ गेरुआ हो जाएगा मेट्रो स्टेशनों को अर्ध गेरुआ रंग में रंग दिया गया है। आधुनिकता के नाम पर गेरुआ योजना चल रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी सवाल उठाया है कि अगर पूरा देश गेरुआ हो जाएगा तो बाकी रंग कहां जाएंगे? साथ ही उन्होंने कहा कि गेरु़आ बहुत पवित्र रंग है। लोग इसे उत्पीड़न के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल करना स्वीकार नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *