भारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल

नयी दिल्ली : भारत से 11 हजार मीट्रिक टन चावल मंगलवार को श्रीलंका में स्थानीय नववर्ष के जश्न से पहले चेन ग्लोरी जहाज से कोलंबो पहुंच गया। पिछले सप्ताह भारत की ओर से श्रीलंका को 16 हजार मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति की गई थी।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग के अनुसार दोनों देशों के बीच विशेष संबंध हैं। भारत आगे भी समुद्री पड़ोसी की मदद जारी रखेगा।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका वर्तमान में गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। आर्थिक संकट के इस समय में भारत तेल और खाद्यान्न आपूर्ति के साथ ही पड़ोसी देश को ऋण सुविधा भी प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

34 + = 35