बजट 2022 पर उद्योग जगत की प्रतिक्रिया : बजट कहीं खुशी – कहीं ग़म वाला : राजेन्द्र खंडेलवाल

कोलकाता : मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्र सरकार का आम बजट पेश किया। इस बजट पर सलाम दुनिया ने उद्योग जगत की प्रतिक्रिया ली। इस बजट पर अपनी राय रखते हुए धन्वन्तरि फ़ॉर्मेसी ग्रुप के राजेन्द्र खंडेलवाल ने कहा, ‘इस नये बजट में, छोटे मोटे टैक्स के कमी की बात न करें तो, राष्ट्र निर्माण हेतु बड़े कार्यक्रमों की घोषणाएं अधिक हैं। प्रधानमंत्री गति-शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सात इंजन रूपी योजनाओं पर जोर दिया गया है। राष्ट्रीय सड़क मार्ग, वन्दे भारत रेल सेवायें, कार्गो टर्मिनल, 6 बड़ी नदियों का संयोजन एवं डिजिटल शिक्षा पर जोर दिया गया है। देश भर में फैले पोस्ट ऑफिसों को अब डिजिटल पेमेंट सिस्टम से जोड़ कर नई व्यवस्था विकसित किया जायेगा।

किसानों को जैविक खेती पर अधिक जोर दिया जा रहा है ताकि उनकी कमाई बड़ाई जाये। कॉरपोरेट जगत के लिए कई कर व्यवस्थाओं में या तो छूट दी गई है या उनका सुधार किया गया है, कर दाता अब दो वर्षों के अंदर अपना इनकम टैक्स रिटर्न सुधार कर जमा कर पायेगा, यह सही मायनों में बड़ा बदलाव माना जायेगा।’

खंडेलवाल ने कहा, ‘किसानों के लिए भी मन लुभावने वादे किये गये हैं, चुनाव सिर पर हैं, यह स्वाभाविक भी है। जीएसटी संग्रह जनवरी, 22 में अपनी ऐतिहासिक ऊंचाई पर है, अतः सरकार अब कर एवं कर संग्रह व्यवस्था को और भी मजबूत करने को तैयार है। कुल मिलाकर यह बजट, कहीं खुशी तो कहीं ग़म वाला माहौल लेकर आया है। सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है एवं विरोधी इसे अंबानी – अडानी का बजट बता रहे हैं।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − = 14